फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी मामले में छापेमारी, आरोपी के घर से 11.80 करोड़ के हवाला लेन-देन का खुलासा

Thu, 14 Sep 2023 05:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शांति नगर में रहने वाले अंवेश उर्फ अवकाश जैन के आवास पर छापेमारी की गई। एक अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान दस्तावेज भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर में ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी की जांच के सिलसिले में एक व्यक्ति के आवास पर छापेमारी की गई। छापेमारी में 11.80 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का खुलासा हुआ। एक स्थानीय व्यापारी द्वारा 58 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को ऑनलाइन गेमिंग के जरिए धोखाधड़ी करने वाले सोंटू जैन के बारे में मालूम चला। 
विज्ञापन


शांति नगर में रहने वाले अंवेश उर्फ अवकाश जैन के आवास पर छापेमारी की गई। एक अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान दस्तावेज भी बरामद किया गया, जिसमें अवकाश जैन और सोंटू जैन के बीच पिछले तीन वर्षों में 11.80 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का हिसाब था। 

सोंटू जैन के आवास पर 22 जुलाई को छापा मारा गया था, जहां से 17 करोड़ रुपये नकद, 14 किलो सोना और 294 किलो चांदी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि इन सभी चीजों की कीमत करीबन 27 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि दो अगस्त को की गई छापेमारी में उसके घर से 85 लाख रुपये नकद के साथ 4.5 करोड़ का सोना बरामद किया गया। 
विज्ञापन


गणेशपेठ पुलिस ने दो सितंबर को सोंटू जैन और उसके कुछ साथियों के खिलाफ शिकायतकर्ता व्यापारी को शिकायत वापस लेने के लिए धमकाने के मामले में केस दर्ज किया था। नागपुर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें