महाराष्ट्र के मुंबई एंटी नार्कोटिक सेल केी कांदिवली इकाई ने पांच किलो हशीश ड्रग्स बरामद किया है। इसकी कीमत करीबन 1.57 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अंधेरी इलाके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
महाराष्ट्र के मुंबई नशा रोधी दस्ते की कांदिवली इकाई ने पांच किलो हशीश ड्रग्स बरामद किया है। इसकी कीमत करीबन 1.57 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अंधेरी इलाके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा खुलासा
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने 2019 के चुनाव के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने जाने वाले दावे को बिलकुल सही बताया है। उन्होंने बताया कि 2019 चुनाव के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार की सहमति से महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।
उन्होंने अपने इस दावे पर कहा, 'मैंने जो भी खुलासा किया है, वह बिलकुल सही है। उस समय उन्होंने (शरद पवार) कहा ता कि राष्ट्रपति शासन लगने दीजिए। मैंने जो भी बातें कही हैं, वह सच है।'
विज्ञापन
फडणवीस का दावा है कि 2019 में महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन शरद पवार की सहमति से लागू हुआ था। मुंबई में एक मीडिया चैनल के कॉन्क्लेव में फडणवीस ने बताया कि एनसीपी के साथ उन्होंने सरकार कैसे बनाई थी। आधी रात के बाद अचानक गवर्नर हाउस पहुंचे फडणवीस ने अजीत पवार के साथ तड़के शपथ ली थी। 72 घंटे से भी कम समय तक चली इस सरकार के मुखिया को तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 23 नवंबर, 2019 को शपथ दिलाई थी।