गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पुलिसवालों पर आक्रमक हो गया और उसने कांस्टेबल स्वप्निल शरद पवार को लात मार दिया। इसके बाद उसने कांस्टेबल पर पत्थर से वार भी किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुंबई में एक 40 वर्षीय हिस्ट्री शीटर ने पुलिस पर हमला कर दिया। उसने पुलिस पर हमला तब किया, जब पुलिस उसे छेड़छाड़ के एक मामले में गिरफ्तार करने आई थी। खुफिया जानकारी के आधार पर बोरिबली पुलिस की एक टीम मंगलवार को रत्नाबाई चॉल में आरोपी महेश मोहन शेट्टी उर्फ कोलू को पकड़ने पहुंची थी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पुलिसवालों पर आक्रमक हो गया और उसने कॉन्स्टेबल स्वप्निल शरद पवार को लात मार दिया। इसके बाद उसने कॉन्स्टेबल पर पत्थर से वार भी किया। हालांकि, पुलिस आरोपी के ऊपर काबू पाने में कामयाब रही और उसे बोरिबली पुलिस स्टेशन लेकर आई।
आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 (लोक सेवक को उनके काम के दौरान रोकने और हमला करने) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके ऊपर इसके अलावा अन्य मामला भी दर्ज है, जिसमें अपहरण और यौन शोषण भी शामिल है।