फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला, कॉन्स्टेबल को पत्थर-लातें मारकर किया घायल

Wed, 27 Sep 2023 03:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र

सार

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पुलिसवालों पर आक्रमक हो गया और उसने कांस्टेबल स्वप्निल शरद पवार को लात मार दिया। इसके बाद उसने कांस्टेबल पर पत्थर से वार भी किया।
विज्ञापन
MUMBAI POLICE - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में एक 40 वर्षीय हिस्ट्री शीटर ने पुलिस पर हमला कर दिया। उसने पुलिस पर हमला तब किया, जब पुलिस उसे छेड़छाड़ के एक मामले में गिरफ्तार करने आई थी। खुफिया जानकारी के आधार पर बोरिबली पुलिस की एक टीम मंगलवार को रत्नाबाई चॉल में आरोपी महेश मोहन शेट्टी उर्फ कोलू  को पकड़ने पहुंची थी।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पुलिसवालों पर आक्रमक हो गया और उसने कॉन्स्टेबल स्वप्निल शरद पवार को लात मार दिया। इसके बाद उसने कॉन्स्टेबल पर पत्थर से वार भी किया। हालांकि, पुलिस आरोपी के ऊपर काबू पाने में कामयाब रही और उसे बोरिबली पुलिस स्टेशन लेकर आई। 

आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 (लोक सेवक को उनके काम के दौरान रोकने और हमला करने) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके ऊपर इसके अलावा अन्य मामला भी दर्ज है, जिसमें अपहरण और यौन शोषण भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें