फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र अपडेट्स: मुंबई के 15 मंजिला इमारत में लगी आग, दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत

Sat, 23 Sep 2023 02:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

धुंए के कारण सचिन पाटकर अचेत हो गए। उन्हें तुरंत नागरिक संचालित सिओन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के दादर इलाके के एक 15 मंजीला इमारत में आग लग गई, जिसमें एक 60 वर्षीय व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई। आग शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हिंदू कॉलोनी के रेनट्री इमारत के फ्लैट नंबर 1302 में लगी। 
विज्ञापन


हालांकि, हादसे के आधे घंटे बाद ही आग पर काबू पा लिया गया। धुंए के कारण सचिन पाटकर अचेत हो गए। उन्हें तुरंत नागरिक संचालित सिओन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आग बुझाने के लिए दो दमकल, एक पानी का टैंकर और अन्य अग्निशमन यंत्र लाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

जालना में नशीले पदार्थ रखने के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार 
महाराष्ट्र के जालना जिले में पुलिस ने एक 48 वर्षीय व्यक्ति को नशीला पदार्थ रखने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के फार्म से पुलिस ने 23 क्विंटल नशीला पदार्थ जब्त किया है, जिसकी कीमत करीबन 2.23 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


खुफिया जानकारी के आधार पर स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भोकरदन तहसील के कल्याणी गांव में आरोपी के फॉर्म में छापेमारी की। वहां से उन्होंने 720 भांग के पौधे बरामद किए। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने गौसखान पठान को अवैध तरीके से भंग के पौधे उगाने और उसे बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कलेक्टर डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने राजस्व विभाग और पुलिस को जिले में भांग की अवैध खेती को रोकने का निर्देश दिया है।

ठाणे की एक फैक्टरी में हुए विस्फोट में दो की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे की एक फैक्टरी में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत तो वहीं अन्य पांच घायल हो गए। नाइट्रोजन गैस कंटेनर भरने के दौरान यह विस्फोट हुआ। ठाणे नगर निगम ने इस घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें