फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Updates: मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर खाली लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा, एक हफ्ते में दूसरी घटना

Wed, 04 Oct 2023 02:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 11.30 बजे कार शेड में प्रवेश करने के दौरान लोकल ट्रेन का चक्का पटरी से उतर गया था। कुछ यात्रियों के अनुसार इस घटना से स्लो लाइन पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ। हालांकि, फास्ट लाइन पर ट्रेनें चल रही थी।
विज्ञापन
Mumbai Local Train - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर खाली लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा; ठाणे में छह लोगों ने 22 वर्षीय युवक की कर दी पिटाईमहाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार को एक खाली लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतर गया। पश्चिमी रेलवे ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इसससे उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई। एक अधिकारी के अनुसार इस घटना में फिलहाल किसी के भी आहत होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सुबह 11.30 बजे कार शेड में प्रवेश करने के दौरान लोकल ट्रेन का चक्का पटरी से उतर गया था। कुछ यात्रियों के अनुसार इस घटना से धीमी लाइन पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ। हालांकि, फास्ट लाइन पर ट्रेनें चल रही थी। 

एक यात्री ने बताया कि उसे दादर स्टेशन पर करीब 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन तबतक कोई भी ट्रेन नहीं आई। साथ ही टीक से घोषणा भी नहीं की गई थी। एक हफ्ते के भीतर ट्रेन के पटरी से उतरने की यह दूसरी घटना है। शनिवार दोपहर एक मालगाड़ी रायगढ़ जिले में पटरी से उतर गई थी, इससे पनवेल-वसई ट्रेन मार्ग बाधित रहा। 
विज्ञापन


ठाणे में छह लोगों ने मिलकर की 22 युवक की पिटाई
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में छह लोगों के खिलाफ एक 22 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना मंगलवार को डोंबिवली के मानपाडा इलाके की है, जहां पीड़ित अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ऑटो रिक्शा में घूम रहा था। 

आरोपी लड़की का भाई ता, जिसने पीड़ित को खींचकर ऑटो रिक्शा से बाहर निकाला और उसकी पिटाई करने लगा। साथ ही पीड़ित को इलाकें में दोबारा न आने की धमकी भी दी गई। हालांकि, इस घटना के बाद पीड़ित किसी तरह वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा। पीड़ित तुरंत पुलिस स्टेशन गया, जहां उसे प्राथमिकी उपचार उपलब्ध कराया गया। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

भिवंडी में महिला का अपहरण
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में पुलिस एक 30 वर्षीय महिला की तलाश कर रही है, जिसे उसके ही घर से अपहरण कर लिया गया था। मंगलवार को चार महिला समेत सात लोग शाम के करीब पांच बजे भिवंडी-कल्याण रोड पर स्थित महिला के घर में घुसे और उसे कार में बिठाकर तेजी से भाग गए। 

अपहरण के बाद पीड़िता के बेटे से तीन लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। पुलिस को संदेह है कि यह अपहरण वित्तीय विवाद के कारण किया गया है। फिलहाल शांति नगर पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

धोखाधड़ी मामले में रियर एस्टेट एजेंट गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक रियल एस्टेट एजेंट को धोकाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। यह उन्हीं चार लोगों में से एक है, जिसके खिलाफ साल 2021 में हाउसिंग लोग फ्रॉड केस दर्ज किया गया था। नकली दस्तावेज बनाने और वित्तीय संस्थान से 56 लाख रुपये से अदिक का हाउसिंग लोन प्राप्त करने के आरोप में विरार के अर्नाला पुलिस स्टेशन में चार लोगों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए थे। 


मीरा भयंदर वसई विरार पुलिस केंद्रीय आपराधिक इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने रियर एस्टेट एजेंट का पीछा किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विनोद मिश्रा के तौर पर की गई है। फिलहाल इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 

महाराष्ट्र: ठाणे में मेडिकल कॉलेज के नौ छात्र रैगिंग के आरोप में निलंबित
महाराष्ट्र में ठाणे नगरपालिका आयुक्त ने राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज के नौ छात्रों को कॉलेज के छात्रावास में नए छात्रों के साथ रैगिंग करने के आरोप में निलंबित कर दिया। आधिकारिक विज्ञप्ति में बुधवार को कहा गया कि यह कार्रवाई एक शिकायत के बाद और रैगिंग रोकथाम नियमों के अनुसार की गई। कॉलेज को ठाणे नगर निगम संचालित करता है।

जांच में दोषी पाए गए छात्रों को छात्रावास से निकाल दिया गया और एक शैक्षणिक वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को सितंबर में कॉलेज छात्रावास में रैगिंग की शिकायत मिली थी। इसके बाद यूजीसी ने कॉलेज प्रबंधन को इस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें