कार में सवार यात्री पार्टी करने के बाद बाहर घूमने निकले थे, तभी उनकी सीएनजी कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद तुरंत कार में आग लग गई। इस दौरान यात्रियों को कार से बाहर निकलने का समय नहीं मिल पाया।
मुंबई में सोमवार की सुबह एक कार में आग लगने की वजह से दो भाईयों की मौत हो गई तो वहीं तीन अन्य लोग इस घटना में घायल हो गए हैं। यह घटना सुबह के चार बजे मतुंगा इलाके में बीए रोड के पास घटी।
विज्ञापन
कार में सवार यात्री पार्टी करने के बाद बाहर घूमने निकले थे, तभी उनकी सीएनजी कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद तुरंत कार में आग लग गई। इस दौरान यात्रियों को कार से बाहर निकलने का समय नहीं मिल पाया। कुछ स्थानीय लोगों दमकल विभाग को इस घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मरने वालों की पहचान 18 वर्षीय प्रेम वाघेला और 20 वर्षीय अजय वाघेला के तौर पर हुई है।
सियोन पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि कार में सवार सभी यात्री मानखुर्द के रहने वाले हैं। वे सभी दक्षिणी मुंबई के मरीन ड्राइव की तरफ जा रहे थे। घटना के दौरान कार के बाईं ओर के दोनों दरवाजों के लॉक जाम हो गए थे, जिस वजह से यात्री बाहर नहीं निकल पाए। कार में सवार 20 वर्षीय हर्ष कदम 60 से 70 फीसदी तक जल गए। वहीं अन्य यात्री 25 वर्षीय हितेश भोइर और 25 वर्षीय चालक कुणाल अत्तर को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर मामले की जांच में जुट चुकी है।
विज्ञापन
कंटेनर ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर, तीन की मौत
महाराष्ट्र के बीड जिले में एक कंटेनर ट्रक, ऑटो रिक्शा से टकरा गई, इस हादसे में एक महिला समेत उनके दो बच्चों की मौत हो गई। यह घटना रविवार की रात करीब आठ बजे बीड तालुका के घाटसवली गांव के पास घटी।
तेज रफ्तार से वाली कंटेनर तीनपहिया वाहन से टकरा गई, जिसमें तीन यात्री की मौत हो गई तो वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों की पहचान 35 वर्षीय नसरीन अजीम शेख और उनके दो बेटे 12 वर्षीय नुमन और 10 वर्षीय अदनान के तौर पर की गई है।
मृतक भीड जिले के इस्लामपुर के रहने वाले थे और घटना के दौरान वह धारुर तालुका से अपनी घर की तरफ जा रहे थे। रिक्शा से टकराने के बाद ट्रक सड़क के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पाकर पिम्पलनेर पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे