फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में एनसीपी को दूसरा झटका, चित्रा वाघ ने छोड़ी पार्टी, जल्द ही भाजपा में हो सकती हैं शामिल

Fri, 26 Jul 2019 11:49 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chitra Wagh - फोटो : ANI
विज्ञापन

शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को दो दिन के अंदर दूसरा झटका लगा है। एनसीपी के मुंबई प्रमुख सचिन अहीन के शिवसेना में शामिल हो जाने के बाद शुक्रवार को महिला विंग की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही चित्रा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है। 

विज्ञापन

 


चित्रा वाघ के बारे में खबर है कि वह जल्द ही भाजपा ज्वाइन कर सकती हैं। चित्रा वाघ शनिवार को अपने फैसले की आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं। उनके साथ ही एनसीपी विधायक वैभव पिचड के भी जल्द ही भाजपा में शामिल होने की खबर है। उन्होंने 25 जुलाई को ही सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। 

इधर, सचिन अहीर के शिवसेना में शामिल होने से एनसीपी को करारा झटका लगा है। सचिन साल 1999 में एनसीपी के गठन के साथ ही शरद पवार से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़े विकास के मुद्दों के लिए उद्धव ठाकरे के काम से वह काफी प्रभावित हैं और इसी कारण उन्होंने शिवसेना में शामिल होने का फैसला लिया।
विज्ञापन


सचिन अहीर ने कहा था कि हजारों शिवसैनिकों ने मुझसे पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा और पार्टी के विकास और विस्तार में योगदान दूंगा। वहीं, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का कहना था कि उनकी पार्टी की नीति दूसरी पार्टियों को तोड़ना नहीं है, लेकिन खुद आगे बढ़कर शिवसेना में शामिल होने की इच्छा जताने वालों का पार्टी में हमेशा स्वागत है। सचिन भाऊ के आने से शिवसेना की ताकत और बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें