फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस आरके गौतम की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

Fri, 26 Jul 2019 10:38 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन
जस्टिस आरके गौतम को इलाहाबाद हाईकोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त करने को चुनौती देने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। प्रोग्रेसिव लॉयर्स एसोसिएशन सिविल कोर्ट द्वारा दायर इस याचिका में जस्टिस गौतम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था। 
विज्ञापन


चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस दीपक गुप्ता की पीठ ने शुक्रवार को इस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। याचिकाकर्ता एसोसिएशन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने पीठ ने गुहार लगाई कि इस मसले पर विचार किया जाए लेकिन पीठ ने उनकेआग्रह को ठुकरा दिया।

जस्टिस गौतम केखिलाफ तब शिकायत की गई थी जब वह मेरठ में जिला जज थे। इस शिकायत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट केतत्कालीन चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने जांच के आदेश दिए थे। जांच लंबित होने केदौरान जस्टिस चंद्रचूड़ को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त हो गए। इसकेबाद जस्टिस गौतम को क्लीन चिट मिल गई थी।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी लेकिन हाईकोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था। इसकेबाद याचिकाकर्ता संगठन ने हाईकोर्ट केआदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने जस्टिस गौतम को हाईकोर्ट जज नियुक्त करने की सिफारिश कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें