फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नागपुर में शख्स ने पत्नी-बेटे के साथ कार में लगाई आग, आर्थिक तंगी से था परेशान

Wed, 20 Jul 2022 02:54 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नागपुर

सार

मृतक की पहचान जैताला निवासी रामराज गोपालकृष्ण भट (58) के रूप में हुई है। पत्नी संगीता भट (55) और बेटा नंदन (30) गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने पत्नी और बेटे के साथ एक कार में खुद को आग लगा ली। घटना में शख्स की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा बाल-बाल बच पाए। पुलिस ने बताया कि उक्त शख्स आर्थिक तंगी से परेशान था, इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

विज्ञापन


मां-बेटा गंभीर रूप से झुलस गए
पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र के खपरी पुनर्वसन इलाके में दोपहर में हुई। मृतक की पहचान जैताला निवासी रामराज गोपालकृष्ण भट (58) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी संगीता भट (55) और बेटा नंदन (30) गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शख्स के असली मकसद से थे अनजान पत्नी और बेटा
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 58 वर्षीय व्यक्ति के घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें उसने कथित तौर पर कहा है कि वह वित्तीय संकट के कारण अपना जीवन समाप्त कर रहा है। पुलिस ने कहा कि रामराज भट ने अपनी पत्नी और बेटे को उसके असली मकसद का पता नहीं था। उसने एक होटल में दोपहर के भोजन के लिए जाने के बहाने कार में बैठाया।
विज्ञापन


अचानक डाला पेट्रोल और लगा दी आग
खपरी पुनर्वसन पहुंचने के बाद रामराज ने अचानक अपनी, पत्नी और बेटे पर पेट्रोल डाल लिया। इससे पहले कि मां-बेटा कुछ समझ पाते, उस व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली और दोनों को आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि मां-बेटा ने जल्दी से कार के दरवाजे खोले और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन रामराज भट की वाहन में जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें