फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नाले में गिरने से महिला की मौत का मामला, बीएमसी कमिश्नर ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

Thu, 26 Sep 2024 02:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीएमसी के कमिश्नर ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। बीएमसी कमिश्नर ने इस मामले की जांच रिपोर्ट तीन दिन में जमा करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
बीएमसी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में महिला के खुले मेनहॉल में गिरने से हुई मौत का मामला तूल पकड़ गया है। अब बीएमसी के कमिश्नर ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। बीएमसी कमिश्नर ने इस मामले की जांच रिपोर्ट तीन दिन में जमा करने का आदेश दिया है। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात नौ बजकर 20 मिनट पर अंधेरी ईस्ट स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) के गेट नंबर आठ के पास हुई। मृतक महिला की पहचान विमल अनिल गायकवाड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद महिला को नाले से बाहर निकाला गया और कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कहा कि उप नगर आयुक्त (जोन 3) देवीदास क्षीरसागर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति तीन दिनों के भीतर घटना पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। मुंबई अग्निशमन प्रमुख रवींद्र अम्बुलगेकर और मुख्य अभियंता (सतर्कता) अविनाश तांबेवाघ समिति के अन्य दो सदस्य हैं।

देश की वित्तीय राजधानी मुंबई इन दिनों भारी बारिश से जूझ रही है। बारिश के चलते मुंबई में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीती रात भी भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भरा हुआ था इसी दौरान अंधेरी ईस्ट में महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन की इमारत के गेट नंबर आठ पर खुले मेनहॉल में गिरने से महिला की मौत हो गई। मुंबई में इस साल मेनहॉल में गिरने से सात लोगों की मौत हो चुकी है। इन आंकड़ों से मुंबई में मेनहॉल के कवर चोरी होने की घटनाओं की गंभीरता का भी पता चलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें