महाराष्ट्र में पालघर जिले के नल्लासोपारा में वैभव रावत के घर से गुरुवार देर रात भारी मात्रा में विस्फोटक मिला। संदेह जताया जा रहा है कि यह आरडीएक्स है।
पुलिस के अनुसार नल्लासोपारा पश्चिम के भंडार आली में यह विस्फोटक मिला। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक विस्फोटक के बारे में सूचना मिलने के बाद महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और पालघर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एटीएस ने संदिग्ध शख्स वैभव रावत को हिरासत में लिया है।
मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘फारेंसिक टीम बुलाई गई है और हम संबंधित पदार्थ का विश्लेषण कर रहे हैं कि क्या वह आरडीएक्स है।’’