फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : मुंबई के जुहू बीच पर गाइड लाइन का पालन करा रहे मार्शलों से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद मेयर का सख्त रुख

Sat, 20 Feb 2021 03:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
bmc
विज्ञापन

महाराष्ट्र में एक बार पुन: कोरोना महामारी पैर फैलाती जा रही है। इसे लेकर बीएमसी भी सतर्क हो गई है, लेकिन मुंबई में कुछ लोग अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। शनिवार को ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महानगर के जुहू बीच पर कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए तैनात मार्शलों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इसे लेकर बीएमसी की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मुंबई पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन

बीएमसी ने 1305 इमारतें सील कीं

इस बीच मुंबई महानगर पालिका ने शहर की 1305 इमारतों को सील कर दिया है। इन इमारतों में 2749 कोविड-19 केस मिले हैं। इनमें कुल 71,838 लोग रहते हैं। बता दें राज्य के कई जिलों में नए सिरे से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,112 नए मामले सामने आए हैं। 


जुहू बीच पर तैनात मार्शलों से धक्का-मुक्की
मार्शलों के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने पुलिस से सख्त कार्रवाई का आग्रह किया है। मेयर ने कहा कि बीच पर तैनात मार्शल कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए अधिकृत हैं। वार्ड के अधिकारी व उनकी टीम अपने-अपने क्षेत्रों में कोरोना की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। जो लोग गाइड लाइन का पालन नहीं करेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। एसिम्टोमैटिक मरीजों को क्वारंटाइन सेंटरों में भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

 

पांच से अधिक कोरोना मरीज रहने पर बिल्डिंग होगी सील

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बीएमसी ने मुंबई शहर को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बीएमसी ने कहा है कि मुंबई में किसी भी बिल्डिंग में पांच से अधिक रोगी पाए जाने पर बिल्डिंग को सील कर दी जाएगी। बता दें महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए अमरावती शहर में एक बार फिर से लॉकडाउन लगा दिया है, वहीं यवतमाल में नाइट कर्फ्यू का एलान किया जा चुका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें