फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल चुनाव : तृणमूल ने दिया ‘बंगाल को चाहिए अपनी बेटी’ और ‘बांग्ला निजेर मैयेके चैये‘ का नारा

Sat, 20 Feb 2021 03:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
TMC - फोटो : social media
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘बंगाल की बेटी’ बताते हुए शनिवार को ‘बंगाल को चाहिए अपनी बेटी’ का नारा दिया और ‘स्थानीय बनाम बाहरी’ के मुद्दे पर बहस को और बढ़ा दिया। इसके अलावा पार्टी ने 'बांग्ला निजेर मैयेके चैये'  का नया नारा भी दिया है।
विज्ञापन

 

इस नारे के साथ बनर्जी की फोटो वाले होर्डिंग समूचे कोलकाता में लगाए गए हैं। सत्तारूढ़ पार्टी ने ईएम बाईपास के पास स्थित अपने मुख्यालय से आधिकारिक रूप से इसकी शुरुआत की। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि राज्य के लोग अपनी बेटी चाहते हैं जो पिछले कई साल से मुख्यमंत्री के रूप में उनके साथ है। हम बंगाल में किसी बाहरी को नहीं लाना चाहते हैं। तृणमूल कांग्रेस की भाजपा के साथ तल्ख राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता चल रही है और वह पार्टी (भाजपा) के नेताओं को बाहरी कहती है जो राज्य में ‘चुनावी सैर सपाटे’ के लिए आए हैं।


सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने 'बांग्ला निजेर मैयेके चैये' का  नारा भी दिया है। पार्टी के नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने इसे जारी करते हुए कहा कि राज्य के लोग इसकी व्याख्या करें। पिछले 10 सालों में और आगामी चुनाव में हमने ये चार शब्द जनता के बीच रखे हैं।  पिछले 10 सालों में हमने उद्योग, बंजर जमीन, शिक्षा व बुनियादी ढांचे के विकास के कार्य किए हैं। अब हमने ये चार शब्द जनता के समक्ष रखे हैं। बांग्ला भाषा में दिए गए इस नारे का अर्थ है बंगाल को यह बेटी पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें