फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: नवी मुंबई में नाबालिग का स्कूल बस में यौन शोषण, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार; पुलिस हिरासत में भेजा गया

सार

नवी मुंबई के कामोठे में तीन साल की बच्ची के साथ निजी स्कूल बस में यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल जांच के बाद 30 वर्षीय बस ड्राइवर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर अदालत ने उसे शनिवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवी मुंबई के कामोठे में एक निजी स्कूल बस में तीन साल की बच्ची के साथ यौन शोषण किए जाने का मामला सामने  आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस के 30 वर्षीय ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ‘पर्दे’ वाले बयान पर बढ़ा विवाद: वीएचपी ने मुस्लिम विद्वान पर साधा निशाना, पूछा- क्या इस्लाम में ऐसा होता है?

पुलिस के अनुसार, बच्ची कामोठे स्थित एक निजी स्कूल में किंडरगार्टन कक्षा में पढ़ती है और रोजाना स्कूल आने-जाने के लिए निजी बस का इस्तेमाल करती थी। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे ड्राइवर बच्चों को स्कूल से उनके घर छोड़ने के लिए बस लेकर निकला था। रास्ते में बच्चे एक-एक करके अपने घर के पास उतरते गए। बच्ची का घर सबसे बाद में आता था। इस वजह से कुछ देर बाद बस में बच्ची और ड्राइवर ही रह गए।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान ड्राइवर ने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ बस के अंदर यौन शोषण किया। बच्ची जब घर पहुंची तो उसने पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की। उसकी हालत देखकर परिवार के लोगों ने उससे पूछताछ की। इस दौरान बच्ची ने अपनी दादी को बताया कि बस में ड्राइवर ने उसके साथ गंदी हरकत की थी। बच्ची की बात सुनकर परिवार के लोग सकते में आ गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तुकाराम की राह पर चला बंगलूरू खाद्य सुरक्षा विभाग: मशहूर क्लब पर की कार्रवाई, खाने में क्या-क्या गड़बड़ी मिली?

इसके बाद बच्ची की दादी ने स्कूल प्रशासन को घटना की जानकारी दी और पुलिस से संपर्क किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा। जांच के दौरान उसके साथ यौन उत्पीड़न किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के साथ पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस स्कूल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ड्राइवर को गुरुवार को पनवेल की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे शनिवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें