फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: राज्य मंत्री मुंडे के निजी सहायक अनंत गारजे गिरफ्तार, पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Mon, 24 Nov 2025 10:33 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गारजे को उनकी पत्नी डॉ गौरी पालवे की आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पालवे ने शनिवार को वर्ली स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाई। पुलिस ने गारजे और उनके दो रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
पुलिस प्रशासन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुंबई में राज्य मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गारजे को उनकी पत्नी डॉ गौरी पालवे की आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस के अनुसार पालवे ने शनिवार को वर्ली स्थित अपने फ्लैट में घरेलू झगड़े के कारण फांसी लगा ली। पालवे के पिता की शिकायत पर वर्ली पुलिस ने गारजे और उनके दो रिश्तेदारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।

बता दें कि इस साल फरवरी में अनंत गारजे और गौरी पालवे की शादी हुई थी। पालवे केईएम अस्पताल में डेंटिस्ट के रूप में कार्यरत थीं। परिवार का आरोप है कि गारजे द्वारा उनकी बेटी को परेशान और प्रताड़ित किया जाता था, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


पालवे के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
मामले में पालवे के परिवार ने यह भी दावा किया कि गारजे का विवाहेतर संबंध था और पालवे ने उसे किसी अन्य महिला के साथ मोबाइल पर बातचीत करते पकड़ा था। इस मुद्दे पर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई- झगड़ा हुआ करता था और गारजे कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देता थे।

पालवे के चाचा ने लगाया हत्या का आरोप
दूसरी ओर पालवे के चाचा ने इस पूरे मामले में गारजे पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है और गारजे व उनके परिवार के सदस्य जिम्मेदार हैं। इतना ही नहीं पालवे के चाचा ने कैमरा निगरानी में पोस्टमार्टम और सीबीआई जांच की मांग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें