फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी: रेलवे ने झेला 36 हजार करोड़ रुपये का नुकसान, रेल राज्यमंत्री ने दी जानकारी

Mon, 23 Aug 2021 04:07 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना

सार

  • केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दनवे ने कहा निर्माणाधीन मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस वे के साथ एक बुलेट ट्रेन पर भी काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Raosaheb Danve - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दनवे ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान रेलवे ने 36 हजार करोड़ का नुकसान उठाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिवहन में मालगाड़ियों का दर्जा वास्तविक राजस्व उत्पादक का है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि निर्माणाधीन मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस वे के साथ एक बुलेट ट्रेन पर भी काम शुरू किया जाएगा। दनवे जालना रेलवे स्टेशन पर एक अंडरब्रिज का शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यात्री ट्रेनें हमेशा घाटे में दौड़ती हैं।

टिकट किराया बढ़ाने से यात्री प्रभावित होते हैं, लिहाजा हम ऐसा नहीं कर सकते। कोरोना महामारी के दौरान सिर्फ मालगाड़ियों ने राजस्व अर्जित किया है। इन ट्रेनों ने माल ढुलाई और लोगों को राहत पहुंचाने में भी अहम भूमिका अदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें