फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: चाय पार्टी में पहुंचे सीएम शिंदे, उपमुख्यमंत्री फडणवीस और अजित; विपक्ष ने किया बहिष्कार

Sun, 16 Jul 2023 07:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र कल से शुरू हो रहा है। हम सत्र के दौरान सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
चाय पार्टी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार मुंबई में एक चाय पार्टी में शामिल हुए। महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र से पहले चाय पार्टी की परंपरा है। इस दौरान सरकार और विपक्ष एक साथ आते हैं। हालांकि, इस बार विपक्ष ने इस पार्टी का बहिष्कार कर रखा है।

विज्ञापन

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमेशा की तरह विपक्ष ने मानसून सत्र के चाय कार्यक्रम का बहिष्कार किया है। हम सत्र के दौरान सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 210 से अधिक विधायक हमारे साथ हैं। अगर हम गलत कर रहे हैं तो विपक्ष को हमसे सवाल करना चाहिए। सवाल लोगों के कल्याण के लिए उठाया जाना चाहिए। जब सरकार कुछ सही करती है तो सरकार की प्रशंसा करना विपक्ष का कर्तव्य है। 

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र कल से शुरू हो रहा है। हम सत्र के दौरान सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भले ही हमारी ताकत बढ़ गई है, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इसका दुरुपयोग न होने पाए और संबंधित सभी मुद्दों का समाधान करें। लोगों के कल्याण के लिए जो विपक्ष उठाएगा। आज स्थिति ऐसी है कि हमारी सरकार के एक साल के प्रदर्शन के कारण महाराष्ट्र एफडीआई में नंबर एक स्थान पर है।
विज्ञापन


अजित व राकांपा के अन्य मंत्री शरद पवार से मिले  
इससे पहले अजित पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अपने खेमे के कुछ अन्य मंत्रियों के साथ रविवार को मुंबई में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की। सभी ने पवार से पार्टी को एकजुट रखने का आग्रह किया। राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि राकांपा प्रमुख ने चुपचाप उनकी बात सुनी, लेकिन कुछ नहीं कहा। चाचा के खिलाफ बगावत कर दो जुलाई को शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद अजित पवार के नेतृत्व वाले समूह की यह शरद पवार के साथ पहली बैठक थी। अजित पवार ने राकांपा मंत्रियों-हसन मुशरिफ, छगन भुजबल, अदिति तटकरे और दिलीप वलसे पाटिल के साथ वाई बी चव्हाण सेंटर में शरद पवार से मुलाकात की।

भाजपा ने दी यह प्रतिक्रिया
भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि अजित पवार गुट अभी भी शरद पवार को अपना नेता मानता है। किसी वरिष्ठ नेता से मिलने में कुछ भी गलत नहीं है। इससे पहले अजित पवार शुक्रवार को राकांपा अध्यक्ष की पत्नी प्रतिभा पवार से मिलने के लिए उनके आधिकारिक आवास ‘सिल्वर ओक’ गए थे। प्रतिभा पवार की दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हाथ से जुड़ी सर्जरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें