फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eknath Shinde: योजना नहीं बदली होती तो अभी सेना में होता, शिंदे ने बताया अपने राजनीति करियर की कहानी

Sat, 06 May 2023 01:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिंदे ने बताया कि रोहतक में शादी के दौरान एक मेहमान ने शादी में समारोह में आने की बात रखने और शामिल होने के लिए उनकी तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि अपने सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में व्यस्त होने के कारण वह अपने परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं।
विज्ञापन
Eknath Shinde - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि अगर उन्होंने ट्रेनिंग में जाते समय बीच में अपनी योजना नहीं बदली होती तो शायद वे अभी भारतीय सेना में सेवा दे रहे होते।  59 वर्षीय नेता पिछले साल ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने इस फैसले का बिलकुल भी अफसोस नहीं है। 
विज्ञापन


ट्रेनिंग के लिए लखनऊ जा रहे थे शिंदे

महाराष्ट्र सीएम शिंदे का सेलेक्शन भारतीय सेना में हो गया था और उन्हें ट्रेनिंग के लिए लखनऊ जाना था। लखनऊ जाते समय उन्हें अपने दोस्त हरि परमार का एक निमंत्रण याद आया जिसके लिए उन्हें रोहतकक, हरियाणा जाना था। 

शिंदे ने अपना रास्ता बदला और दिल्ली से रोहतक पहुंचे। करीब तीन से चार दिन बाद वह रोहतक से ट्रेनिंग के लिए लखनऊ पहुंचे। वहां उन्हें बताया गया कि उनकी बस छूट गई है और उन्हें अब ट्रेनिंग के लिए नया वॉरंट लेकर आना होगा।
विज्ञापन


ट्रेनिंग छोड़ राजनीति से जुड़े शिंदे 

शिंदे ने बताया कि जब वह मुंबई वापस आए तो यहां चारो तरफ दंगा फैला हुआ था। उन्होंने पूरा मामला वहीं छोड़ दिया और राजनीति की दुनिया में किस्मत आजमाने चले गए। शिंदे ने बताया कि रोहतक में शादी के दौरान एक मेहमान ने शादी में समारोह में आने की बात रखने और शामिल होने के लिए उनकी तारीफ की थी।

पत्नी ने रखा सबका ध्यान

शिंदे ने कहा कि अपने सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में व्यस्त होने के कारण वह अपने परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं। उनकी पत्नी सबका ध्यान रखती है और सुनिश्चित किया कि उनका बेटा श्रीकांत शिंदे बड़ा होकर एक अच्छा डॉक्टर और राजनीतिज्ञ बने। 

बता दें कि श्रीकांत शिंदे लोकसभा में कल्याण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। शिंदे ने कहा कि उन्होंने भले ही भारतीय सेना में सेवा नहीं कर सके लेकिन वह एक शिव सैनिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें