इधर, दूसरी ओर महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल लाने वाले परमबीर सिंह के पत्र को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बयान में कहा गया है कि परमबीर सिंह का पत्र आज शाम 4:37 बजे एक अलग ईमेल पते के माध्यम से प्राप्त हुआ, न कि उनके आधिकारिक ईमेल के माध्यम से, इसके साथ ही इस पत्र में उनके हस्ताक्षर भी नहीं हैं। ऐसे में नए ईमेल पते की जांच किए जाने की आवश्यकता है। गृह मंत्रालय की ओर से इसके लिए परमबीर सिंह से संपर्क किया जा रहा है।
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी को लेकर घिरी महाराष्ट्र सरकार पर अभिनेत्री कंगना रणौत ने तंज कसा है। कंगना ने इसके लिए अपने ट्विटर अकाउंट से तीन ट्वीट किए हैं। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में परमबीर सिंह, उद्धव ठाकरे, अनिल देशमुख और संजय राउत के नाम के हैशटैग के साथ लिखा है कि जो साधुओं की हत्या और स्त्री का अपमान करे उसका पतन निश्चित है।
इसके बाद कंगना ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि जब मैंने महाराष्ट्र सरकार के भ्रष्टाचार और बीमारू प्रशासन को लेकर आवाज उठाई तो मुझे बहुत सारी गालियों, धमकियों, आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। मैंन इनका डटकर सामना भी किया। लेकिन जब मेरे प्यारे शहर के प्रति मेरी निष्ठा पर सवाल उठाया गया तो मैं चुपचाप रोती रही। जब उन्होंने अवैध रूप से मेरे घर को गिराया गया तो कई लोग खुश हुए और जश्न मनाया।
इसके बाद कंगना ने एक और ट्वीट कर कहा कि आने वाले दिनों में इनकी पूरी हकीकत सामने आएगी, आज मैं दृढ़ हूं, इसलिए यह साबित होता है कि मेरे बहादुर राजपुताना खून में मेरे और मेरे परिवार का पालन-पोषण करने वाले देश के प्रति निष्ठा और सच्चा प्यार बहता है। मैं सच्ची देश भक्त हूं।
यह भी पढ़ें : पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर का बड़ा आरोप, वाजे से गृहमंत्री मांग रहे थे हर महीने 100 करोड़
यह भी पढ़ें : भाजपा बोली- महाराष्ट्र सरकार चला रही जबरन वसूली रैकेट, गृहमंत्री देशमुख इस्तीफा दें