फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10% आरक्षण पर अधिसूचना जारी

Tue, 12 Feb 2019 07:28 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार समाज के सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर गरीबों के लिए 10% आरक्षण लागू करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पिछले हफ्ते राज्य मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र में इसे लागू करने के केंद्र सरकार के फैसले को मंजूरी दी थी। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचना में कहा कि केंद्र सरकार की ओर से नौकरी और शिक्षा में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर गरीबों के 10 फीसदी आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी देती है। बता दें कि मोदी सरकार ने संसद के दोनों ही सदनों से सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 फीसदी आरक्षण संबंधी 124वां संविधान संशोधन पास कर दिया था। उच्च सदन में बिल को पेश करने वाले केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा था कि इस बिल को लागू करने के लिए अगले कुछ दिनों में सरकार सभी औपचारिकता पूरी कर लेगी।

बिल पास होते ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कैबिनेट को बधाई देने के साथ ही उन्होंने राज्यसभा के सभी सांसदों को बिल का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया था।
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति रानी ने कहा था कि आज का दिन ऐतिहासिक है और हम सब देश के इस सांविधानिक इतिहास का हिस्सा बने हैं। इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि गरीबों को सांविधानिक सुरक्षा देने को विपक्ष ऐसा बिल क्यों नहीं लाया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें