फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के तेवरों से हुआ साफ, अब राफेल का कोई राजदार नहीं बचेगा!

Tue, 12 Feb 2019 07:05 PM IST
अमित मंडल जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राफेल
विज्ञापन

राफेल' मामले को उठाते वक्त राहुल गांधी जिस जोश में दिखे, उससे देखकर लगता है अब यह मुद्दा लोकसभा चुनाव तक जाएगा। राहुल गांधी ने खुद यह साफ कर दिया है कि अब राफेल का कोई राजदार नहीं बचेगा। अभी कई अन्य अहम सबूत जनता के सामने आने बाकी हैं।

विज्ञापन


धीरे-धीरे लोगों को राफेल घोटाले की हर सच्चाई से अवगत कराया जाएगा। इस मामले में पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर और रक्षा मंत्रालय की भूमिका के राज से भी पर्दा उठने लगा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि सब कुछ पीएमओ के इशारे पर चल रहा था। कांग्रेस पार्टी का दावा है कि बहुत जल्द पूर्व रक्षामंत्री पर्रिकर की कुछ नोटिंग जनता के सामने लाई जाएंगी। साथ ही पीएमओ और देश के टॉप नौकरशाह की राफेल डील के मद्देनज़र की गई फ्रांस यात्रा से जुड़े कई दस्तावेजों का खुलासा होगा।

मंगलवार को कांग्रेस दफ़्तर में राहुल गांधी से जब सीएजी रिपोर्ट बाबत सवाल किया गया तो वे मुस्कुराए और फिर कुछ सोचने लगे। उन्होंने बड़े इत्मिनान से जवाब दिया। 'सीएजी इज वर्थलैस', दरअसल ये नरेंद्र मोदी की रिपोर्ट है। राहुल ने इतना कह कर एक बार फिर ईमेल वाला वो दस्तावेज अपने हाथ में उठा लिया, जिससे उन्हें यह मालूम हुआ है कि राफेल डील से पहले अंबानी फ्रांस जाते हैं।
विज्ञापन


राहुल ने कहा, आहिस्ता-आहिस्ता रिपोर्ट बाहर आ रही हैं। आने वाले दिनों में जनता के सामने बहुत से सबूत रखे जाएंगे। कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव से पहले राफेल का कोई भी राज, राज नहीं रहेगा। हमारे पास कई अहम दस्तावेज हैं, उनका अध्ययन किया जा रहा है।

यह तय है कि अब बहुत छोटे-छोटे अंतराल पर 'राफेल मामला' खुलता रहेगा। अगली खेप में पूर्व रक्षामंत्री और रक्षा मंत्रालय की भूमिका को लेकर बड़ा खुलासा होगा।  

पार्टी के घोषणापत्र पर काम कर रही टीम के एक सदस्य ने बताया कि 'राफेल' लोकसभा चुनाव में एक बड़ा मुद्दा रहेगा। इसके लिए खास तैयारी की जा रही है। हर लोकसभा क्षेत्र में खासतौर से युवकों को राफेल मामले की सच्चाई बताने के लिए कार्यकर्ताओं की एक टीम लगाई गई है। इस टीम ने राफेल के पोस्टर और डमी भी तैयार की है। युवाओं को डिजिटल के माध्यम से भी इस मामले की जानकारी दी जाएगी।

कांग्रेस पार्टी ने राफ़ेल पर अभी तक जितने भी ख़ुलासे किए हैं, उन्हें एक वृत्तचित्र का रूप दिया जा रहा है। पार्टी की सभी रैलियों में राफेल नजर आए, इसके लिए दो तरह की डमी बनवाई गई हैं। एक डमी रैली स्थल पर मंच के चारों ओर व छोटी डमी कार्यकर्ताओं के हाथ में रहेगी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें