फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार की अपील- दिवाली पर पटाखे फोड़ने से बचे, कोरोना मरीजों को होगी दिक्कत

Thu, 05 Nov 2020 10:27 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते लोगों से दिवाली पर पटाखे  फोड़ने से बचने की अपील की है। महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि वायु प्रदूषण से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को दिक्कत होगी, इसलिए दीपावली पर सभी को पटाखे फोड़ने से बचना चाहिए। 

विज्ञापन

 
राज्य सरकार की ओर से जारी दीपावली उत्सव 2020 मार्गदर्शक सूचना में कहा गया है कि कोरोना महामारी के चलते इस बार दीपावली सादगी के साथ मनाई जाए। बीते सात-आठ महीने में कोरोना काल के दौरान लोगों ने अत्यंत सादगी के साथ पर्व- त्योहार मनाए हैं। उसी तरह दीपावली भी मनाई जाए। 

महाराष्ट्र में अभी तक मंदिर और धार्मिक स्थल नहीं खुले हैं। इसलिए घरेलू उत्सव के रुप में ही दीपावली मनाई जानी चाहिए। दीपाली प्रकाश का पर्व है लेकिन इस त्योहार में बड़े पैमाने पर आतिशबाजी की जाती है। पटाखे फोड़ने से जनसामान्य पर बुरा असर पड़ता है। 
विज्ञापन


खासकर बीमार व बुजुर्ग नागरिकों को वायु प्रदूषण से खासी दिक्कत होती है। इसलिए पटाखों की बजाए अधिक से अधिक दीये जलाए जाएं। महाराष्ट्र में दिवाली पहाट मनाया जाता है लेकिन, सरकार ने इस बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के बदले रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर आदि आयोजित करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें