फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: महाराष्ट्र में इन जिलों में होम आइसोलेशन पूरी तरह से खत्म, कोविड सेंटर में जाएंगे नए मरीज

Tue, 25 May 2021 02:33 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र सरकार ने कोविड मरीजों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब नए कोविड मरीजों कोविड केयर सेंटर में रहना होगा। होम आइसोलेशन की सुविधा को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं। नए नियमों के मुताबिक अब कोविड मरीजों को कोविड केयर सेंटर में ही रहना होगा यानी की होम आइसोलेशन की सुविधा को अब नए मरीजों के लिए खत्म कर दिया गया है। सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की वजह से कई जगह पर कोरोना का प्रसार हो रहा था। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के उन 18 जिलों में इस नियम को लागू किया गया है, जहां पॉजिटिविटी दर 10 फीसदी या उससे अधिक है। इन जिलों में कोल्हापुर, सांगली, सातारा, यवतमाल, अमरावती, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सोलापुर, अकोला, बुलढाणा, वाशीम, बीड, गढ़चिरौली, अहमदनगर, उस्मानाबाद को शामिल किया गया है। 



हालांकि बीएमसी ने अभी होम आइसोलेशन को इजाजत दी हुई है। इस फैसले के बाद महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि भले ही अभी कोरोना के मामले कम हो रहे हों लेकिन सावधानियां बरतना जरूरी है। कई बार ऐसी शिकायतें मिली कि होम आइसोलेशन का पालन ठीक तरीके से नहीं किया गया, जिसकी वजह से मरीज के साथ-साथ घर के दूसरे लोग भी कोरोना संक्रमित हुए।
विज्ञापन


अब बाकी लोगों को बचाने के लिए कोविड केयर सेंटर में मरीजों को रखने का फैसला किया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने साफ कहा कि अब हर उम्र के लोगों के लिए होम आइसोलेशन की सुविधा बंद कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोेपे ने कहा कि जोलो पहले होम आइसोलेशन में हैं, उन्हें निकलने की जरूरत नहीं है लेकिन जो अब नए मामले सामने आएंगे, उन्हें कोविड केयर सेंटर में रहना होगा। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना का ग्राफ लगातार गिर रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें