फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार ने राजीव गांधी योजना का नाम बदला, ऋषि कपूर ने किया स्वागत

Thu, 09 Jun 2016 04:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई।
विज्ञापन
राजीव गांधी जीवनदायी योजना का नाम बदलकर समाजसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले - फोटो : Agency
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार ने कांग्रेस-एनसीपी के कार्यकाल में शुरू की गई राजीव गांधी जीवनदायी योजना का नाम बदलकर समाजसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले जीवनदायी योजना कर दिया गया है। नाम बदलने के इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद कांग्रेस ने सरकार के इस रवैये पर नाराजगी जताई है। वहीं, फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर ने इसका स्वागत करते हुए कहा है कि सही समय पर सही फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


सरकारी योजनाओं को गांधी परिवार के नाम किए जाने की आलोचना कर चुके ऋषि कपूर ने ट्वीट कर कहा कि राजीव गांधी जीवनदायी योजना का नाम बदलकर महाराष्ट्र सरकार ने अच्छा काम किया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने आरोप लगाया कि सरकार ने विवाद पैदा करने के लिए योजना को महात्मा ज्योतिबा फुले का नाम दिया है।

चव्हाण ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया है। यह उनका अपमान है। जल्द ही कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराएगा। राज्य में गरीब लोगों के मुफ्त इलाज के लिए राजीव गांधी जीवनदायी योजना शुरू की गई थी, जिसकी मियाद एक अक्तूबर को खत्म हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें