फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बेमौसम बारिश को महाराष्ट्र सरकार ने प्राकृतिक आपदा घोषित किया, नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण को मंजू

Wed, 05 Apr 2023 04:28 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक के बाद कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने कहा कि अगर कम से कम पांच दिनों तक 10 मिमी की लगातार बारिश होती है और 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान होगा, तो ही किसानों को लाभ मिलेगा। कैबिनेट ने रेत की नीलामी को खत्म करते हुए एक नई रेत नीति को मंजूरी देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र कैबिनेट ने बुधवार को किसानों के हित में ऐलान किया है। कैबिनट के कहा कि बेमौसम बारिश को प्रदेश में प्राकृतिक आपदा माना जाएगा। मुख्यमंत्री ऑफिस ने कहा कि बेमौसम बारिश को प्राकृतिक आपदा घोषित करने से उन किसानों को लाभ मिलेगा, जिनकी फसल बारिश की मार से खराब हो गई। 

नई रेत नीति को मंजूरी

विज्ञापन

बुधवार को कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक के बाद कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने कहा कि अगर कम से कम पांच दिनों तक 10 मिमी की लगातार बारिश होती है और 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान होगा, तो ही किसानों को लाभ मिलेगा। कैबिनेट ने रेत की नीलामी को खत्म करते हुए एक नई रेत नीति को मंजूरी देने का फैसला किया है। फैसले के बाद, रेत सस्ती कीमतों पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा कैबिनेट ने नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण के 43.8 किमी रेल मार्ग को भी स्वीकृति दी है।

बैठक में तय हुआ है कि मुंबई के देवनार डंपिंग ग्राउंड में कचरे से बिजली बनाने के लिए एक परियोजना शुरू की जाएगी। पिछले महीने महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। विपक्ष ने भी मांग की थी कि राज्य सरकार किसानों को राहत दे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें