फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujrat: गुजरात के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहा पाकिस्तानी नागरिक, बीएसएफ ने दबोचा

Wed, 05 Apr 2023 03:54 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
बीएसएफ ने दबोचा पाकिस्तानी नागरिक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल ने गुजरात के बनासकांठा जिले की सीमा से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। बीएसएफ ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीएसएफ ने बताया कि जवानों ने मंगलवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते देखा। जैसे ही वह बनासकांठा जिले में सीमा चौकी (बीओपी) नदेश्वरी के पास पहुंचा, उसे दबोच लिया गया। व्यक्ति की पहचान पाकिस्तान के नागरपारकर के रहने वाले दयाराम के रूप में हुई है। दयाराम को भारत में घुसने के लिए गेट पर चढ़ते देखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें