फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: कर्मचारियों को लेकर ऑफिस जा रहे वाहन में लगी आग, चार कर्मचारी जिंदा जले

Wed, 19 Mar 2025 11:02 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुलिस ने बताया कि रास्ते में ही दसॉल्ट सिस्टम्स के नजदीक वाहन में आग लग गई। इसके बाद वाहन के ड्राइवर ने गाड़ी को धीमा कर रोका, लेकिन अचानक से वाहन में लगी आग तेज हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कंपनी के एक वाहन में आग लग गई, जिससे उसमें सवार चार कर्मचारी जिंदा जल गए। घटना पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में हिंजेवाड़ी जगह पर घटी। पुलिस ने बताया कि एक निजी कंपनी का टैंपो ट्रैवलर कर्मचारियों को लेकर ऑफिस आ रहा था। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि रास्ते में ही दसॉल्ट सिस्टम्स के नजदीक वाहन में आग लग गई। इसके बाद वाहन के ड्राइवर ने गाड़ी को धीमा कर रोका, लेकिन अचानक से वाहन में लगी आग तेज हो गई, जिससे कई कर्मचारी को उतर गए, लेकिन चार उसी में फंसे रह गए। इन चारों की जलकर मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें- Maharashtra: 'जो औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे, वे देशद्रोही', डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आग लगते ही चार कर्मचारी तुरंत गाड़ी से उतर गए। कुछ कर्मचारियों ने गाड़ी के पिछले निकासी गेट से निकलने की कोशिश की, लेकिन गेट नहीं खुला, जिसके चलते चार कर्मचारियों की गाड़ी में ही जलकर मौत हो गई। पांच कर्मचारी हादसे में घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि शवों को गाड़ी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

ये भी पढ़ें- Nagpur Violence: 'छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़काया', नागपुर हिंसा पर बोले सीएम फडणवीस


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें