फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Siddique Shot Dead: मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, सीने में गोली लगने के बाद हुए थे घायल

Sat, 12 Oct 2024 10:15 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इससे पहले गोली लगने के बाद उन्हें बेहद गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि बाबा सिद्दीकी को उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर बांद्रा खेरवाड़ी सिग्नल के पास गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इससे पहले गोली लगने के बाद उन्हें बेहद गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि बाबा सिद्दीकी को उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर बांद्रा खेरवाड़ी सिग्नल के पास गोली मारी गई थी। इस वारदात के बाद बेहद गंभीर हालत में बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन

 

बाबा सिद्दीकी के पेट में लगी थी दो गोलियां
जानकारी के मुताबिक, इस वारदात के दौरान बाबा सिद्दीकी के पेट में दो गोलियां और एक गोली सीने में लगी थी। उनपर कुल तीन गोलियां चलाई गईं थी। वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार भी किया है। इस वारदात के बाद मुंबई पुलिस ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

एनसीपी नेता की हत्या पर सीएम शिंदे की प्रतिक्रिया
 
 

बाबा सिद्दीकी के बारे में जानिए
बाबा सिद्दीकी मुंबई में अल्पसंख्यक वर्ग के बड़े नेताओं में शुमार थे। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि बाद में वे अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हो गए थे। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी भी राजनीति में सक्रिय हैं। बाबा सिद्दीकी बांद्रा पश्चिम सीट से 1999, 2004 और 2009 में तीन बार विधायक रह थे और महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार में मंत्री भी रहे। बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलेपमेंट अथॉरिटी के मुंबई डिवीजन का अध्यक्ष पद भी संभाल चुके थे। 2014 के विधानसभा चुनाव में बाबा सिद्दीकी को भाजपा नेता आशीष शेलार ने हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना उद्धव गुट का सरकार पर हमला
शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, अगर हमारे शहर मुंबई में पूर्व विधायक सुरक्षित नहीं हैं, अगर सरकार के नेता सुरक्षित नहीं हैं, तो यह सरकार आम लोगों की सुरक्षा कैसे करेगी? अगर वे अपने विधायकों और पूर्व मंत्रियों को सुरक्षित नहीं रख सकते हैं, तो गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें गृह मंत्री के रूप में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। एकनाथ शिंदे को राज्य के सीएम के रूप में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। मुंबई की सड़कों पर दिनदहाड़े गोलीबारी हो रही है। तीन राउंड फायरिंग की जा रही है और लोगों को गोली मारी जा रही है... क्या यही कानून व्यवस्था है?...अपराधियों को कोई डर नहीं है... महायुति और भाजपा की नीतियों ने राजनीति को बदनाम कर दिया है।
 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें