फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े को कारण बताओ नोटिस, आबकारी विभाग की कार्रवाई

Tue, 14 Dec 2021 10:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एनसीबी के मुंबई जोन के निदेशक समीर वानखेड़े को महाराष्ट्र के आबकारी विभाग ने मंगलवार को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उधर, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय एजेंसियां परमबीर सिंह को बचाने की कोशिशें कर रही हैं।
विज्ञापन
एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के राज्य आबकारी विभाग की ओर से एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) मुंबई के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पुलिस अधीक्षक निलेश सांगड़े ने बताया कि वानखेड़े को सात दिन का कारण बताओ नोटिस इसलिए भेजा गया है क्योंकि जब उन्हें एक रेस्तरां-बार की अनुमति दी गई थी उस वक्त अपनी आयु प्रमाणित करने के लिए उन्होंने दस्तावेज नहीं उपलब्ध कराए। 

विज्ञापन


परमबीर को बचाने की कोशिशें कर रही एनआईए और केंद्रीय एजेंसियां
उधर, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के नेता नवाब मलिक ने मंगलवार को आरोप लगाया कि एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) और केंद्रीय एजेंसियां मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह को बचाने की कोशिश कर रही हैं। मलिक ने सिंह को कारोबारी मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के बाहर विस्फोटक लदी गाड़ी मिलने की घटना का मास्टरमाइंड करार दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें