फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: गंदगी करने पर कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने व्यक्ति और बेटे के खिलाफ दर्ज किया केस 

Mon, 30 May 2022 10:35 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

कुत्ते की मौत के बात पशु कार्यकर्ताओं की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।  
विज्ञापन
stray dog - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे में एक आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मारने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया घटना उल्हासनगर कस्बे की है। कुत्ते की मौत के बात पशु कार्यकर्ताओं की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यहां एक मोहल्ले में गुरुवार की रात गंदगी करने को लेकर एक व्यक्ति ने कुत्ते पर डंडे से हमला किया। इसके बाद उसके बेटे ने शनिवार को उसी कुत्ते को डंडों से पीटा, जिसके बाद कुत्ता बेहोश हो गया और थोड़ी देर बात उसकी मौत हो गई।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया गया है। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने व्यक्ति और उसके बेटे को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें