फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: क्या एटीएस को नहीं मिल रहे अधिकारी? डीजीपी ने फेसबुक पेज पर बुलवाए आवेदन, ATS प्रमुख मौन

Mon, 14 Feb 2022 01:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई

सार

एटीएस में स्टाफ की कमी के बारे में जब महाराष्ट्र एटीएस के प्रमुख विनीत अग्रवाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) स्तर के अधिकारी हैं। 
विज्ञापन
maharashtra ats - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (DGP) संजय पांडे ने राज्य में आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) में एसपी के दो रिक्त पदों के लिए अपने फेसबुक पेज पर आवेदन बुलवाए हैं। उन्होंने इच्छुक प्रत्याशियों से कहा है कि वे विभाग से संपर्क कर सकते हैं या सोशल मीडिया के जरिए उन्हें आवेदन भेज सकते हैं। 

विज्ञापन


एटीएस में स्टाफ की कमी के बारे में जब महाराष्ट्र एटीएस के प्रमुख विनीत अग्रवाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) स्तर के अधिकारी हैं। 

पिछले हफ्ते अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में डीजीपी पांडे ने कहा कि एटीएस, मुंबई में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के दो पद रिक्त हैं। एटीएस एक प्रतिष्ठित संस्थान है। इसमें नियुक्ति होने पर 25 प्रतिशत विशेष भत्ता प्रदान किया जाता है। पांडे ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि इच्छुक अधिकारी सीधे एडीजी एटीएस या एडीजी पदस्थापना से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अपने सोशल मीडिया अकाउंट का जिक्र करते हुए पांडे ने इस पर भी आवेदन आमंत्रित किए। 
विज्ञापन


कोई नहीं देगा डीजी को जवाब
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, एटीएस बहुत प्रतिष्ठित विभाग है। हर कोई इसमें काम करना चाहता है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपने फेसबुक अकाउंट पर डीजी को जवाब नहीं देगा क्योंकि अन्य अधिकारियों को भी इसके बारे में पता चल जाएगा।

ये दो पद रिक्त 
एटीएस के एसपी (तकनीकी विश्लेषण) सोहेल शर्मा उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका रवाना हुए हैं। एटीएस में एसपी रैंक के एक अन्य अधिकारी राजकुमार शिंदे का कुछ समय पहले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में तबादला किया गया था, लेकिन उन्हें अभी तक एटीएस से मुक्ति नहीं मिली है।

एटीएस आईजी का पद पूर्व में सुहास वारके के पास था, लेकिन एक साल पहले उनका तबादला हो गया था। उसके बाद से यह पद भी रिक्त है। इसी तरह एटीएस डीआईजी का पद भी खाली है, क्योंकि शिवदीप लांडे को नवंबर में बिहार भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें