फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगेगा या नहीं, 8-10 दिन में निर्णय लेगी सरकार: अजित पवार

Sun, 22 Nov 2020 07:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के शुरुआती दिनों के मुकाबले अब महाराष्ट्र में इस जानलेवा महामारी का प्रकोप कम तो हुआ है लेकिन अभी भी स्थिति डगमगाने के आसार बने हुए हैं। राज्य में रोजाना पांच से छह मरीज सामने आ रहे हैं। इन स्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि राज्य में कोरोना पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए कुछ दिन के लिए फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है। हालांकि, उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने इस तरह की किसी संभावना से इनकार किया है। 

विज्ञापन


पवार ने रविवार को कहा कि दिवाली के दौरान बहुत भीड़ उमड़ी थी। यहां तक कि गणेश चतुर्थी के समय पर भी हमने भीड़ देखी थी। हम संबंधित विभागों से बात कर रहे हैं। हम अगले 8-10 दिन तक स्थिति का आंकलन करेंगे और उसके बाद लॉकडाउन को लेकर कोई फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि दिवाली के समय ऐसी भीड़ थी मानो कोरोना इतनी भारी भीड़ के कारण ही खत्म हो जाएगा। अब आशंका जताई जा रही है कि कोरोना की दूसरी लहर आ सकती है।   


उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि अगर राज्य में कोरोना की दूसरी लहर आती है तो इसके लिए सरकार प्रबंध कर रही है। सरकार ने कई नियम बनाए हैं। सरकार ने स्कूल शुरू करने के लिए कई नियम बानए हैं जिसमें किस तरह उन्हें सैनिटाइज करना चाहिए, यह बताने के कई तरीकों का समावेश किया गया है। बता दें कि शनिवार को राज्य में 5760 मामले सामने आने के साथ यहां कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 17 लाख 74 हजार 455 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें