फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20 सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- हम कार्बन उत्सर्जन में भारी कमी लाए

Sun, 22 Nov 2020 07:05 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को 15वें G-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमने एलईडी लाइट को लोकप्रिय बनाया जिससे कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को 38 मिलियन टन प्रति वर्ष तक कम किया गया है। पीएम ने  उज्ज्वला योजना के बारे में बताते हुए कहा कि हमने इस योजना के माध्यम से 8 करोड़ से अधिक घरों को धुआं मुक्त रसोई प्रदान की है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि हम 2022 से पहले 175 गीगाबाइट  नवीकरणीय ऊर्जा का लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। अब हमने 2030 तक इसे बढ़ाकर 450 गीगाबाइट तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इस दौर में जलवायु परिवर्तन पर भी विश्व को ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पीएम ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से अलग-अलग होकर नहीं बल्कि एकीकृत, व्यापक और समग्र तरीके से मुकाबला किया जाना चाहिए।


पीएम मोदी ने कहा कि पर्यावरण के लिए हमारी प्रतिबद्धता बनी हुई है। भारत कार्बन का कम से कम उपयोग और जलवायु परिवर्तन के विकास पर जोर दे रहा है जो कि पेरिस समझौते के लक्ष्यों सिर्फ पूरा ही नहीं कर रहा बल्कि उससे आगे बढ़कर काम कर रहा है।  
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य साल 2030 तक 26 मिलियन हेक्टेयर भूमि को फिर से खेती के लिए उपयुक्त बनाने की है। हम एक चक्रीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सबसे तेजी से बढ़ते अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक है। 

पीएम मोदी ने कहा कि हम अरबों डॉलर जुटाने, हजारों हितधारकों को प्रशिक्षित करने और अक्षय ऊर्जा में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने की योजना बना रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन कार्बन उत्सर्जन को कम करने में बेहद मददगार साबित होगा। 
विज्ञापन


भारत इटली और इंडोनेशियाई प्रेसीडेंसी के बाद 2023 में जी 20 एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें