फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajit Pawar: अजित पवार का विपक्षी गठबंधन पर बड़ा हमला, बोले- 2024 में प्रधानमंत्री मोदी का कोई विकल्प ही नहीं

Mon, 25 Dec 2023 01:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए अजित पवार ने कहा, हमने तीन राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य-प्रदेश में परिणाम देखें। 
विज्ञापन
Ajit Pawar - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव पर पीएम मोदी को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि देश में अबतक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। 
विज्ञापन


मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए पवार ने कहा कि विपक्षी पार्टियां अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी के नेतृत्व को चुनौती देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, 'अबतक देश में पीएम मोदी का कोई विकल्प नहीं है। ऐसा निर्णय केवल एक या दो चीजों के आधार पर नहीं बल्कि विभिन्न पहलुओं के आधार पर लिया जाता है।'

विपक्ष पर साधा निशाना 
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने मीडिया के जरिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, 'आपलोग बहुत प्रचार करते हैं, लेकिन सवाल ये है कि देश के हितों की रक्षा कौन करेगा, देश किसके हाथों में सुरक्षित रहेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि किसने मजबूत बनाई है, जैसे सवाल मायने रखते हैं।'
विज्ञापन


हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए अजित पवार ने कहा, 'हमने तीन राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य-प्रदेश में परिणाम देखे। चुनाव से पहले अनुमान लगाने का यह मतलब नहीं कि परिणाम समान होंगे।'

अमोल कोल्हे को लेकर कही ये बाद
राज्य सरकार के खिलाफ पुणे में विपक्ष के विरोध रैली पर डिप्टी सीएम ने बताया कि राकांपा के लोकसभा सांसद ने संसद के नीचले सदन के सदस्य के तौर पर पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने आगे कहा, 'जब हमने उन्हें 2019 में टिकट दिया था तब वह बहुत मशहूर थे, क्योंकि उन्होंने एक टीवी शो में संभाजी महाराज का किरदार निभाया था।' अजित पवार ने अमोल कोल्हे की तरफ संकेत दिया।

 बता दें कि अमोल कोल्हे शिरूर निर्वाचन क्षेत्र के लोकसभा सदस्य हैं, जो शरद पवार के नेतृत्व वाले राकांपा का समर्थन करते हैं। अजित पवार ने बताया कि उन्होंने अमोल कोल्हे की जगह उनका विकल्प चुन लिया है और उन्हें उम्मीद है कि उनका उम्मीदवार ही चुनाव में जीतेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें