फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: अजित पवार की सलाह- बीड में असामाजिक तत्वों से दूर रहें एनसीपी कार्यकर्ता, अपनी छवि साफ रखें

Wed, 02 Apr 2025 03:01 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीड
विज्ञापन
अजित पवार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वह बीड जिले में आपराधिक तत्वों से दूर रहें और अपनी छवि को साफ रखें। पवार की यह टिप्पणी पिछले साल बीड में मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या की पृष्ठभूमि में आई है, क्योंकि हत्याकांड से जुड़े जबरन वसूली के एक मामले में एनसीपी नेता धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मिक कराड को गिरफ्तार किया गया था। जिसके चलते पिछले महीने धनंजय मुंडे को दबाव में कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 

विज्ञापन


अजित पवार ने बुधवार को बीड में एनसीपी के युवा कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान एनसीपी प्रमुख और जिले के संरक्षक मंत्री पवार ने कहा, 'अपनी छवि साफ रखें और असामाजिक तत्वों से दूर रहें।'
विज्ञापन

(खबर अपडेट की जा रही है।)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें