फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र दिवस: आज औरंगाबाद में गरजेंगे राज ठाकरे, शिवाजी पार्क पहुंचे सीएम उद्धव, भाजपा के भी कई कार्यक्रम

Sun, 01 May 2022 02:55 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आज सियासत का सुपर संडे रहने वाला है। इस मौके पर भाजपा और शिवसेना कई कार्यक्रम आयोजित करने वाली है।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज महाराष्ट्र का 62वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर भाजपा, मनसे, शिवसेना समेत अन्य पार्टियों के कई कार्यक्रम आयोजित होने वाले हैं। बता दें कि महाराष्ट्र राज्य की स्थापना एक मई 1960 को हुई थी। इस दिन पूरे राज्य में सार्वजनिक छुट्टी रहती है। इस मोके पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी राज्य के नागरिकों को बधाई दीं। इस बीच महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में राज्य के गठन दिवस को चिह्नित करने के लिए एक कार्यक्रम में भाग लिया। आइए जानते हैं आज भाजपा,मनसे और शिवसेना कौन-कौन से कार्यक्रम आयोजित करने वाली है...

विज्ञापन



राज ठाकरे औरंगाबाद में गरजेंगे
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे आज शाम महाराष्ट्र  के औरंगाबाद  जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र में अब सभी लोगों की निगाह इस बात पर टिकी हैं कि आखिर राज ठाकरे औरंगाबाद की इस जनसभा में किन मुद्दों को उठाएंगे? बता दें कि राज ठाकरे  शनिवार को ही पुणे से औरंगाबाद पहुंच गए थे। राज ठाकरे फिलहाल शनिवार को ही पुणे से औरंगाबाद पहुंच गए थे। पुलिस ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सभा में शामिल होने वाले सभी लोगों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी आपत्तिजनक या किसी को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी न की जाए।
विज्ञापन



महाराष्ट्र पुलिस अलर्ट पर: दिलीप वलसे पाटिल
महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने औरंगाबाद में हो रही राज ठाकरे की रैली को लेकर कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस अलर्ट पर है। रैली की अनुमति कुछ नियमों और शर्तों के साथ दी गई है और हम उम्मीद करते हैं कि उन शर्तों का पालन किया जाएगा। मैं हिंदू और मुस्लिम समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील करना चाहता हूं।



कर्नाटक में मराठी भाषी लोगों की लड़ाई का समर्थन जारी रहेगा: अजीत पवार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने रविवार को कहा कि वे पड़ोसी राज्य कर्नाटक के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले मराठी भाषी लोगों की लड़ाई का समर्थन करना जारी रखेंगे ताकि उन स्थानों को महाराष्ट्र में शामिल किया जा सके। वह महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के अवसर पर पुणे शहर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। पश्चिमी राज्य का गठन आज ही के दिन 1960 में हुआ था।

महाराष्ट्र 10 खबर डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार: राज्यपाल
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य के गठन की 62वीं वर्षगांठ के अवसर पर कहा कि महाराष्ट्र 10 खबर डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है और ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य होगा।



 भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस सोमैया मैदान में करेंगे रैली
विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस मुंबई के सोमैया मैदान में एक 'बूस्टर डोज' रैली करने वाले हैं, जिसे नगर निकायों के आगामी चुनावों के लिए अभियान के शुभारंभ के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


प्रकाश अंबेडकर निकालेंगे शांति मार्च
वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख और डॉ बीआर अंबेडकर के पोते, प्रकाश अंबेडकर ने राज्य में माहौल को सांप्रदायिक बनाने के प्रयासों का विरोध करने के लिए राज्य भर में शांति मार्च की घोषणा की है। मार्च में मराठी साहित्य, रंगमंच और सामाजिक हलकों की कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।


महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति ने दी बधाई
महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बधाई देते हुए कहा कि  महाराष्ट्र के सभी लोगों को बधाई। छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले व बाबासाहब जैसी महान विभूतियों ने महाराष्ट्र व भारत को अपने योगदान से समृद्ध किया है। राष्ट्र के आर्थिक विकास में महाराष्ट्र का अहम योगदान है। मैं राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।



महाराष्ट्र दिवस पर प्रधानमंत्री ने दी बधाई
महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता को महाराष्ट्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस राज्य ने राष्ट्रीय प्रगति में अभूतपूर्व योगदान दिया है। राज्य के लोगों ने विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मैं महाराष्ट्र के लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें