फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG Price Hike: मुंबई में महंगी हुई सीएनजी, अब 84 रुपये किलो मिलेगी गैस; ऑटो का किराया बढ़ने के आसार

Thu, 14 May 2026 09:32 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर से आम यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दरअसल, महानगर गैस लिमिटेड ने एमएमआर इलाके में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इसके बाद से ऑटो का किराया बढ़ने की आशंका ने यात्रियों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी है। पढ़ें, सीएनजी का किराया कितना बढ़ाया गया है...
विज्ञापन
मुंबई में महंगी हुई सीएनजी - फोटो : mahanagargas.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई महानगर क्षेत्र में आज से सीएनजी के नए दाम लागू हो गए हैं। महानगर गैस लिमिटेड यानी एमजीएल ने सीएनजी की कीमत में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। नई दर लागू होने के बाद मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत एमएमआर के कई इलाकों में अब सीएनजी 84 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। इससे पहले उपभोक्ताओं को एक किलो सीएनजी के लिए 82 रुपये चुकाने पड़ते थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- BRICS: दिल्ली में आज से शुरू होगी ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक, जयशंकर करेंगे अध्यक्षता

ऑटो का किराया बढ़ने के आसार
सीएनजी की कीमत बढ़ने का असर सीधे तौर पर उन लाखों लोगों पर पड़ने वाला है जो रोजाना ऑटो, टैक्सी और सीएनजी वाहनों से सफर करते हैं। मुंबई क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन का बड़ा हिस्सा सीएनजी पर निर्भर है, ऐसे में किराए बढ़ने की संभावना भी तेज हो गई है।
विज्ञापन


इधर, सीएनजी की दरें बढ़ते ही ऑटो रिक्शा यूनियनों ने किराया संशोधित करने की मांग उठा दी है। यूनियन का कहना है कि ईंधन के साथ-साथ वाहन मेंटेनेंस, स्पेयर पार्ट्स और अन्य खर्च भी लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे मौजूदा किराए में वाहन चलाना मुश्किल होता जा रहा है। ऑटो चालकों ने न्यूनतम किराए में कम से कम एक रुपये बढ़ोतरी की मांग प्रशासन के सामने रखी है।

किराया बढ़ने की आशंका, यात्री परेशान
वहीं यात्रियों का कहना है कि पहले से बढ़ती महंगाई ने घरेलू बजट पर दबाव बना रखा है और अब सफर भी महंगा होने जा रहा है। रोजाना कामकाज के लिए यात्रा करने वाले लोगों को डर है कि यदि ऑटो और टैक्सी किराए में इजाफा हुआ तो मासिक खर्च और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- AIADMK के समर्थन से असहज हुई कांग्रेस: चिदंबरम बोले- TVK को किसी सहारे की जरूरत नहीं, NEET पर केंद्र को घेरा

हालांकि किराया बढ़ाने पर अंतिम फैसला परिवहन विभाग और संबंधित प्राधिकरण की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा। लेकिन सीएनजी की नई कीमतों ने मुंबई महानगर क्षेत्र में महंगाई और परिवहन लागत को लेकर बहस तेज कर दी है।


अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें