फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: होर्डिंग गिरने से मौत मामले में मुआवजे का किया एलान; मोमबत्ती बनाने की इकाई में आग, चार की मौत

Tue, 18 Apr 2023 09:28 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुणे के औद्योगिक शहर पिंपरी-चिंचवाड़ में सर्विस रोड पर सोमवार शाम तेज हवा चल रही थी। इस वजह से पांच लोग तेज हवाओ से बचने के लिए लोहे के होर्डिंग के नीचे खड़े हो गए थे। इस दौरान होर्डिंग नीचे गिर गया, जिसमें दबने से पांच महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे (फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे में होर्डिंग गिरने से मारे गए पांच लोगों के परिजनों को सीएम ने सहायता राशि देने की घोषणा की है। मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पांचों मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख के मुआवजा देने की घोषणा की है। दूसरी ओर उत्तर महाराष्ट्र के धुले जिले में मोमबत्ती बनाने की एक फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर आग लगने से चार महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गईं। पुलिस के मुताबिक, मुंबई से लगभग 320 किलोमीटर दूर स्थित जिले के वेसकेडी गांव में यूनिट में महिलाएं सहित श्रमिक मोमबत्तियां बनाने में व्यस्त थे, तभी दोपहर करीब 2 बजे परिसर में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

पुणे के औद्योगिक शहर पिंपरी-चिंचवाड़ में सर्विस रोड पर सोमवार शाम तेज हवा चल रही थी। इस वजह से पांच लोग तेज हवाओ से बचने के लिए लोहे के होर्डिंग के नीचे खड़े हो गए थे। इस दौरान होर्डिंग नीचे गिर गया, जिसमें दबने से पांच महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा तीन लोग घायल हो गए।

तीन लोगों पर एफआईआर
मामले में पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिस जमीन पर होर्डिंग लगा था, होर्डिंग के निर्माता और संरचना को किराए पर लेने वाले व्यक्ति, और जिसका विज्ञापन बोर्ड पर लगा था, तीनों के खिलाफ धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें