फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना के फडणवीस सरकार से बाहर होने पर समर्थन नहीं करेगी एनसीपी

Sun, 19 Feb 2017 04:09 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
शरद पवार - फोटो : file photo
विज्ञापन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी राज्य में भाजपा सरकार के अल्पमत में आने पर उसका समर्थन नहीं करेगी। पार्टी ने शिवसेना से कहा कि वह महाराष्ट्र सरकार से समर्थन वापस ले।
विज्ञापन


पवार ने यहां कहा, ‘हम राज्यपाल को एक पत्र देने को तैयार हैं जिसमें कहा गया है कि शिवसेना के समर्थन वापस लेने की सूरत में एनसीपी का देवेंद्र फडणवीस सरकार को समर्थन नहीं होगा। लेकिन उद्धव ठाकरों को पहले राज्यपाल को फडणवीस सरकार से समर्थन वापसी का पत्र देना चाहिए और इस पत्र को सार्वजनिक भी करना चाहिए।’

पवार उद्धव ठाकरे की उस टिप्पणी से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें उद्धव ने कहा था कि उन्हें यह विश्वास नहीं है कि एनसीपी भाजपा का समर्थन नहीं करेगी। पवार ने कहा कि उन्हें उद्धव से विश्वास के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें