फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: राकांपा के दोनों गुटों का विलय, सांसद सुप्रिया सुले बोलीं- अजीत पवार के निधन से बंद हो गया अध्याय

Thu, 12 Nov 2026 11:43 PM IST
पवन पांडेय आईएएनएस, नई दिल्ली

सार

राकांपा (शरद गुट) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने पार्टी के दोनों गुटों के विलय की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाई अजित पवार के निधन के साथ ही उनके लिए विलय का अध्याय समाप्त हो गया। सुप्रिया सुले के मुताबिक, उन्हें विलय का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। उन्होंने स्वीकार किया कि अजित पवार ने निधन से पहले दोनों गुटों को मिलाने की पहल की थी, लेकिन अब इस पर कोई बातचीत नहीं हो रही है।
विज्ञापन
सुपिया सुले, सांसद, राकांपा (शरद गुट) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और बारामती सांसद सुप्रिया सुले ने गुरुवार को एनसीपी के दोनों गुटों के बीच विलय की किसी भी बातचीत से स्पष्ट इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके भाई, दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के दिन ही उनके लिए यह अध्याय बंद हो गया था। सुले ने शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी (एसपी) और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ एनसीपी गुट के पुनर्मिलन की अफवाहों को खारिज किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का कर्नाटक दौरा: सोशल मीडिया पर पोस्ट में क्या बोले प्रधानमंत्री? राज्य को देंगे करोड़ों की सौगात

'उन्हें विलय का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है'
सुपिया सुले ने साफ कहा कि उन्हें विलय का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। उन्होंने भावुक टिप्पणी में कहा, 'मेरे भाई चले गए, और उसी दिन मेरे लिए विलय का विषय समाप्त हो गया'। सुप्रिया सुले ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अजीत पवार ने अपने निधन से पहले दोनों गुटों को फिर से जोड़ने की बातचीत शुरू की थी। बारामती के गोविंदबाग में हुई उनकी चर्चा का 17 जनवरी, 2026 का एक वीडियो भी सार्वजनिक है। हालांकि, सुले ने जोर देकर कहा कि उनके भाई के निधन ने उस प्रक्रिया को स्थायी रूप से रोक दिया।
विज्ञापन


हालिया राजनीतिक घटनाक्रम
सुले ने प्रतिद्वंद्वी खेमे के नेताओं द्वारा शरद पवार से हाल की मुलाकातों को सामान्य शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न दलों के नेता नियमित रूप से अनुभवी नेता से मिलते रहते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कुछ एनसीपी नेताओं की मुलाकातों पर उन्होंने टिप्पणी से इन्कार किया, इसे दूसरी पार्टी का आंतरिक मामला बताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मेसी की टीम को केरलम लाने का सपना पड़ा भारी: पूर्व खेल मंत्री पर चलेगा भ्रष्टाचार का मुकदमा, जानें पूरा मामला

विलय चर्चाओं की अटकलें
एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा था कि अजीत पवार के जीवित रहते विलय की बातचीत सक्रिय थी, पर उनके असामयिक निधन के कारण यह फरवरी में साकार नहीं हो सका। शरद पवार के अस्पताल में भर्ती होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन किया। वरिष्ठ एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और सांसद पार्थ पवार ने भी शरद पवार से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने बुधवार को पुणे में सीधा इन्कार करने से परहेज करते हुए कहा था, 'समय आने पर सब पता चल जाएगा'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें