फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : बैंक घोटाले में पूर्व विधायक समेत 76 के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 19 Feb 2020 04:40 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र में पीएमसी बैंक घोटाले जैसा ही मामला सामने आया है। नवी मुंबई के पनवेल शहर में मौजूद कर्नाला सहकारी बैंक में 512.54 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं के लेकर पीडब्ल्यूपी के पूर्व विधायक और बैंक के चेयरमैन विवेकानंद शंकर पाटिल समेत समेत 76 लोगों पर मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में विवेकानंद पाटिल के अलावा बैंक के वाइस चेयरमैन, मुख्य कार्यकारी प्रबंधक और अन्य कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रिजर्व बैंक द्वारा बैंक की 17 शाखाओं के विशेष ऑडिट के बाद घोटाले का पर्दाफाश हुआ। राज्य उच्चायुक्त सहकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक रिजर्व बैंक से विवेकानंद पाटिल को लाइसेंस मिल जाने के बाद साल 1996 में सहकारी बैंक कानून के तहत इसकी स्थापना की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें