फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Threat: दिल्ली के बाद अब नागपुर में बम धमाकों की धमकी; होटल द्वारकामाई को आया ईमेल, मौके पर पुलिस पहुंची

Mon, 09 Dec 2024 01:30 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में नागपुर के गणेशपेठ कॉलोनी इलाके में होटल द्वारकामाई में बम की धमकी वाला मेल मिला है। बम निरोधक दस्ता और पुलिस की टीमें फिलहाल मौके पर हैं।
विज्ञापन
होटल द्वारकामाई को आया धमकी भरा ईमेल - फोटो : ANI (Video Grab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में नागपुर के गणेशपेठ कॉलोनी इलाके में होटल द्वारकामाई में बम की धमकी वाला मेल मिला है। बम निरोधक दस्ता और पुलिस की टीमें फिलहाल मौके पर हैं। दिल्ली के स्कूलों को मिला बम की धमकी वाला मेल
विज्ञापन

दिल्ली के 40 स्कूलों को सोमवार को बम की धमकी वाला मेल मिला और मेल में 30,000 अमेरिकी डॉलर की मांग की गई है। धमकी एक ही ई-मेल के जरिए दिल्ली के प्रमुख स्कूलों को भेजी गई थी, जिनमें आरके पुरम का दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), पश्चिम विहार का जीडी गोयनका, चाणक्यपुरी में द ब्रिटिश स्कूल, अरबिंदो मार्ग स्थित द मदर्स इंटरनेशनल, मंडी हाउस का मॉडर्न स्कूल, डीपीएस वसंत कुंज, सफदरजंग का दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल, डीपीएस ईस्ट ऑफ कैलाश और सलवान पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

इससे पहले 29 नवंबर को रोहिणी में वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। इससे एक दिन पहले ही प्रशांत विहार इलाके में हुए कम तीव्रता वाले विस्फोट हुआ था। जिसमें एक शख्स घायल हो गया। राजधानी में लगातार इसी तरह की धमकियां मिल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें