फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: एल्गार परिषद पर बरसे भाजपा प्रवक्ता, कहा- ‘हिंदू-विरोधी टिप्पणियों का समर्थन कर दिखाए असल इरादे’

Sun, 07 Feb 2021 06:31 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र: भाजपा प्रवक्ता ने एल्गार परिषद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में हाल ही में एल्गार परिषद का एक सम्मेलन आयोजित हुआ था, जिसमें शरजील उस्मानी की 'हिंदू-विरोधी टिप्पणियों' का कार्यक्रम के आयोजकों ने समर्थन किया था। अब भाजपा की तरफ से आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। भाजपा का कहना है कि शरजील उस्मानी का समर्थन कर परिषद ने हिंदू भावनाओं का अपमान किया है। वहीं, एल्गार परिषद ने शरजील उस्मानी का खुला समर्थन करके भाजपा और आरएसएस पर उसे बदनाम करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने लगाया आरोप
इसे लेकर रविवार को भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने ट्वीट कर कहा कि एल्गार परिषद समाज में विभाजन पैदा कर रही है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'उस्मानी की हिंदू-विरोधी टिप्पणियों का समर्थन करके एल्गार परिषद ने अपने असली इरादे जता दिए हैं।'

हिंदू धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी
गौरतलब है कि एल्गार परिषद की ओर से उस्मानी का समर्थन करने वाला एक बयान जारी किया गया था, जिसके बाद भाजपा प्रवक्ता ने यह प्रतिक्रिया दी। दरअसल, एल्गार परिषद ने अपने बयान में कहा था कि संघ परिवार ने फिर से शरजील को निशाना बनाकर अपनी जातिगत और सांप्रदायिक घृणा को उकसाया है। संघ ने धार्मिक भावनाओं और भड़काने के लिए शरजील पर आरोप लगाया है। कार्यक्रम के आयोजक एल्गार परिषद का कहना है कि वे शरजील उस्मानी के साथ मजबूती से खड़े हैं।
विज्ञापन


भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए के तहत मामला दर्ज
बता दें, शरजील उस्मानी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र है, जिस पर 30 जनवरी को पुणे में आयोजित एल्गार परिषद के एक कार्यक्रम के दौरान हिंदू धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। अधिकारियों ने बताया कि पुणे पुलिस ने भाजपा की युवा इकाई के एक नेता की शिकायत पर दो फरवरी को उस्मानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें