महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि हम उद्धव ठाकरे से कहना चाहेंगे कि हमारी समझ यह है कि पवार साहब द्वारा दिए गए एजेंडे पर राउत काम कर रहे हैं। एजेंडा आपको मुख्यमंत्री के पद से हटाना है क्योंकि आपने इस पद पर ढाई साल पूरे कर लिये हैं।
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने सोमवार को कहा कि हमारे विश्लेषण के अनुसार, शिवसेना सांसद संजय राउत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पद से हटाकर संजय राउत को उनके स्थान पर बिठाना शरद पवार का एजेंडा है। शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे के मुंबई स्थित निजी आवास मातोश्री की नींव को उखाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि उद्धव ठाकरे हमारे दोस्त हैं, इसे चाहे वह मानें या न मानें। वह शिवसेना सुप्रीमो दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के बेटे हैं। हमने कई सालों तक साथ काम किया है।
चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि हम उद्धव ठाकरे से कहना चाहेंगे कि हमारी समझ यह है कि पवार साहब द्वारा दिए गए एजेंडे पर राउत काम कर रहे हैं। एजेंडा आपको मुख्यमंत्री के पद से हटाना है क्योंकि आपने इस पद पर ढाई साल पूरे कर लिये हैं।
विज्ञापन
पाटिल ने आगे कहा कि...और चूंकि सुप्रिया सुले को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा सकता है, इसलिए शरद पवार के लिए संजय राउत को मुख्यमंत्री बनाना सुप्रिया सुले को बनाने के बराबर होगा। गौरतलब है कि पुणे के बारामती से लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले राकांपा प्रमुख पवार की बेटी हैं।
इस दौरान महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्यसभा सदस्य संजय राउत द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ कुछ बयानों में इस्तेमाल की गई भाषा की निंदा की और कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल हमारी संस्कृति नहीं है।
महाराष्ट्र में 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान होने पर शिवसेना ने अपनी लंबे समय से सहयोगी रही भारतीय जनता पार्टी से संबंध तोड़ लिए थे। इसके बाद ठाकरे के नेतृत्व में पार्टी ने, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर राज्य में सरकार बनाई।