महाराष्ट्र में भाजपा विधायक राम कदम ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर राज्य में रामलीला के आयोजन की अनुमित मांगी है। राम कदम ने यह अनुमति तब मांगी जब पहले से ही राज्य में मंदिर खोलने को लेकर विवाद चल रहा है। मंदिर खोलने को लेकर राज्यपाल पहले ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिख चुके हैं।
मंदिर खोलने या ना खोलने के विवाद को लेकर महाराष्ट्र में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच जुबानी जंग चल रही है, वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी राज्यपाल को लेकर कई बार तंज कसा है।