फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : शिवसेना के 'सामना' में प्रकाशित ‘जौनपुर पैटर्न’ वाले बयान पर भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति

Tue, 14 Sep 2021 03:42 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई

सार

मुंबई के उपनगर साकीनाका में एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म और नृशंस हत्या के बाद सामना में प्रकाशित ‘जौनपुर पैटर्न’ वाले बयान पर महाराष्ट्र भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने तो यहां तक कहा कि राउत को ओछी राजनीति करने से बाज आना चाहिए।
विज्ञापन
कृपाशंकर सिंह - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना की ओर से सोमवार को मुखपत्र 'सामना' में प्रकाशित ‘जौनपुर पैटर्न’ वाले बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। सामना में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया था कि उपनगर साकीनाका में एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म और नृशंस हत्या की गहन जांच से पता चलेगा कि मुंबई में ‘जौनपुर पैटर्न’ ने कितनी ‘गंदगी’ पैदा की है।

विज्ञापन


इस पर महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा, राउत को ओछी राजनीति करने से बाज आना चाहिए। दुष्कर्म एवं हत्या जैसी घोर निंदनीय घटना को किसी जिले का पैटर्न करार देना बेहद निंदनीय है।

कृपाशंकर सिंह ने कहा कि फिर भी यदि कोई ‘जौनपुर पैटर्न’ के बारे में जानना चाहता है तो उसे पता होना चाहिए कि देश की आजादी की लड़ाई के समय एक गांव से 21 लोगों ने अपनी कुर्बानी दी थी। आजादी की जंग में खुद को कुर्बान करने वाले जौनपुर जिले में ऐसे कई गांव हैं। जौनपुर जिले के एक गांव से 40 आईएएस अफसर बने हैं और हर गांव से आईएएस-आईपीएस अफसर बनाना असल में यही ‘जौनपुर पैटर्न’ है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि साकीनाका में शुक्रवार की सुबह 34 वर्षीय महिला के साथ एक व्यक्ति ने एक टेंपो में दुष्कर्म करने के बाद रॉड से पिटाई की थी। दिल्ली के निर्भया केस की याद दिलाने वाली इस वारदात में बुरी तरह जख्मी पीड़ित महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें