फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का मुंबई के धारावी में समापन, क्या बोले राहुल और प्रियंका गांधी

Sat, 16 Mar 2024 08:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: मणिपुर से शुरू भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई के धारावी में समापन हो गया। इस मौके पर राहुल गांधी ने धारावी को कौशल के हुनरमंदों का केंद्र बताया और उद्योगपति गौतम अदाणी पर निशाना साधा। 
विज्ञापन
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का शनिवार को समापन हुआ। मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा शनिवार को मुंबई के धारावी पहुंची। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा, पिछली (भारत जोड़ो) यात्रा में हमने 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान' खोली। लोगों ने मुझे बताया कि मैं चार हजार किलोमीटर पैदल चला लेकिन मैंने ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार जैसे कई क्षेत्रों को कवर नहीं किया। गांधी ने कहा, लोगों ने मुझसे कहा कि हमें एक और यात्रा शुरू करनी चाहिए। हमने अपनी दूसरी यात्रा मणिपुर से शुरू की और मुंबई में समापन हुआ। 

उन्होंने कहा, यह यात्रा मुंबई में नहीं बल्कि धारावी में समाप्त हुई है। ये जो धारावी है। ये हिंदुस्तान के हुनर की राजधानी है। जिसको हम कौशल कहते हैं, हुनर कहते हैं, जिसको जुगाड़ कहा जाता है, ये उन चीजों का केंद्र है। लड़ाई हुनर और दलालों (ब्रोकर) के बीच है। कौशल और (गौतम) अदाणी के बीच है। इसलिए मैंने यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा। 
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस के जाति जनगणना के वादे को दोहराया और कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में वापस आती है तो गरीब महिलाओं को उनके बैंक खातों में एक लाख रुपये मिलेंगे। 

वहीं, इस मौके पर पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आज राहुल गांधी की 6,700 किलोमीटर की भारत जोड़ न्याय यात्रा का समापन हुआ। यह यात्रा उनके द्वारा इस देश की सभी हकीकत बताने के लिए आयोजित की गई थी। आज इस देश की हकीकत को समझना बहुत जरूरी है। जनजागरण पर हमला हो रहा है और आप सभी को इस बात को बतान के लिए उन्होंने (राहुल गांधी) ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की। 

राहुल गांधी ने डॉ. बीआर आंबेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर 63 दिन चली अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का समापन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें