फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा: महाराष्ट्र में डेंगू से युवक की मौत, तीन दिन पहले नागपुर के निजी अस्पताल में कराया गया था भर्ती

Wed, 04 Aug 2021 10:48 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भंडारा

सार

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में 23 साल के एक युवक ने डेंगू की वजह से दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उसका इलाज नागपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इस बीच एक नया खतरा दस्तक देने लगा है। दरअसल, महाराष्ट्र के भंडारा जिले में 23 साल के एक युवक ने डेंगू की वजह से दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उसका इलाज नागपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। डेंगू से मौत का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, भंडारा के लाला लाजपत राय वॉर्ड में रहने वाला 23 वर्षीय एक युवक कई दिन से बुखार और सिर दर्द से पीड़ित था। उसे तीन दिन पहले नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज (4 अगस्त) सुबह उसने दम तोड़ दिया। भंडारा जिला प्रशासन ने बताया कि युवक का इलाज किया जा रहा था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 

अधिकारियों ने दी यह जानकारी
भंडारा की जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अदिति त्यागी ने बताया कि हर गांव में जागरूकता फैलाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। साथ ही, लोगों को डेंगू से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं और उन्हें साफ-सफाई का खास ख्याल रखने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें