फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: चुनाव के एलान से ठीक पहले शरद पवार बोले- चाहे 84 का हो जाऊं या 90 साल का, ये बूढ़ा रुकेगा नहीं

Tue, 15 Oct 2024 11:26 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हाल ही में जब शरद पवार चुनाव से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी कुछ युवाओं ने उनके सामने एक बोर्ड का प्रदर्शन किया, जिसमें पवार की उम्र को लेकर तंज कसा गया था। 
विज्ञापन
शरद पवार। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का एलान होने ही वाला है। इन चुनावों में महायुति को टक्कर देने के लिए महाविकास अघाड़ी ने कमर कस ली है। खासकर राज्य के अनुभवी नेताओं ने आगे आकर अपने दलों की कमान संभाल ली है। इनमें सबसे आगे राकांपा-एससीपी के नेता शरद पवार का नाम है, जिन्होंने अपनी उम्र और राजनीति को लेकर अहम बयान दिया है। पवार ने कहा है कि वे चाहे 84 वर्ष के हो जाएं या 90 साल के, वे तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक महाराष्ट्र को सही रास्ते पर नहीं ले जाते।
विज्ञापन


शरद पवार ने क्यों दिया ये बयान?
दरअसल, हाल ही में जब शरद पवार चुनाव से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी कुछ युवाओं ने उनके सामने एक बोर्ड का प्रदर्शन किया, जिसमें पवार की उम्र को लेकर तंज कसा गया था। इसमें लिखा था- 84 साल पुराना। वृद्धावस्था को लेकर इस कटाक्ष पर शरद पवार ने यह बात कही। 

क्या है शरद पवार का पूरा बयान?
शरद पवार ने उस पोस्टर को लेकर ही अपना जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "आप चिंता न करें। हमें बहुत दूर तक जाना है। ये बूढ़ा आदमी रुकेगा नहीं। चाहे 84 वर्ष का हो जाऊं या 90 का। ये बूढ़ा आदमी तब तक नहीं रुकेगा, जब तक महाराष्ट्र को सही रास्ते पर नहीं पहुंचा देता।"
विज्ञापन




आज होगा महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का एलान
चुनाव आयोग मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान होगा। ईसी आज ही उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का एलान भी कर सकता है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें